भारतीय जनता पार्टी की खंडवा से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को कुक्षी और अलीराजपुर विधानसभा के गांवों में पहुंची। जनजातीय बंधुओं द्वारा यात्रा का आदिवासी अंचल में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा मार्ग के दौरान जगह-जगह बरसते पानी में आदिवासी समाज की महिलाओं व पुरुषों ने पारंपरिक नृत्य कर यात्रा का स्वागत किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दो पहिया वाहनो की रैली के रूप में यात्रा के समय चल रहे थे। यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं ने रथ सभाओं को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। धार जिले के ग्राम डेहरी से शुरू हुई यात्रा के दौरान सांसद छतर सिंह दरबार, पार्टी के प्रदेश मंत्री व कुक्षी विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी जयदीप पटेल, मुकाम सिंह किराड़े,वीरेंद्र बघेल उपस्थित थे। पार्टी नेताओं ने कुक्षी में जनसभा को संबोधित किया। अलीराजपुर जिले में प्रवेश के दौरान सांसद गुमान सिंह डामोर, प्रभारी भद्दू पचाया आदि मौजूद थे
हम हर घर में कमल का फूल खिलाएंगे – सुमेर सिंह
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने कुक्षी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों की जिन्दगी को बदलने और उनके जीवन को बेहतर बनाने का काम किया है। हम हर घर में कमल का फूल खिलाएंगे, प्रदेश में भाजपा की सरकार और कुक्षी में भाजपा का विधायक बनाएंगे।
हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही भाजपा सरकार – छतरसिंह दरबार
सांसद छतरसिंह दरबार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने यहां के मतदाताओं को गरीबी रेखा से ऊपर नहीं उठने दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार में हुए विकास के कार्यों के आधार पर जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं।
कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कोई काम नहीं किया – मनोज सोमानी
जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को भारत की संस्कृति और सभ्यता से परिचित कराया। वर्षों के राज के बाद भी कांग्रेस ने आदिवासियों की चिंता नहीं की। भाजपा सरकार ने हमेशा जनजातीय बंधुओं के जीवन में बदलाव लाने का काम किया। एक आदिवासी बहन को राष्ट्रपति बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सम्पूर्ण आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया है। सभा को कुक्षी विधान सभा प्रत्याशी जयदीप पटेल ने भी संबोधित करते हुए भाजपा को जिताने की अपील की।
जनजाति कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी
आदिवासी अंचल में निकली जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को जनजातीय रंग में रंगी आई। यात्रा में बारिश के बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पुरे उत्साह के साथ जनता के बीच पहुंचे वही जनता भी बारिश में भीगते हुए यात्रा की अगवानी कर रहे थें। जगह-जगह हुई रथ सभा में बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। ग्राम आमी ढोलिया में आदिवासी समाज की बालिकाओं ने स्वागत किया। अलीराजपुर सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राज वर्फा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान,रतन कन्नौद,दरियाव सिंह जमरा,निलेश भारती, श्रीमती शर्मिला पटेल, राजेंद्र पटेल,रतन सोलंकी आदि नेता मंचासीन थे।
कांग्रेस ने सिर्फ एक ही काम किया, भाजपा सरकार को रोकना
अलीराजपुर जिले के उमराली में सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव प्रत्याशी श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आदिवासियों को रहने के लिए घर और खाने के लिए भटकना पडता था। भाजपा सरकार ने इस वर्ग की सुध ली और योजनाओं का क्रियान्वयन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक ने इस क्षेत्र में विकास को अवरूद्ध किया। उनका एक ही काम था भाजपा सरकार की योजनाओं को रोकना। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि आप भाजपा को जिताएं। विकास की जिम्मेदारी हमारी है।
कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए नेतागण
उमराली सभा के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मंडी सदस्य श्री नरतन पटेल, श्री सुपरिया पटेल, पूर्व सरपंच श्री भुवन पटेल, पूर्व सरपंच श्री कालू भाई रावत सहित अन्य नेता शामिल थे। मंचासीन नेताओं ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

+91 9644495095
मेल :- Bandhavgarhnews@gmail.com


