राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
धार जिले के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को राधिका गार्डन में आयोजित की गई । जिसमें भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपेक्षित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जीत का मंत्र दिया। इस दौरान भाजपा जिला संयोजक डॉ राज बरफ़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा प्रत्याशी सरदार सिंह मेड़ा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा, विधानसभा प्रभारी प्रभु राठौर,विधानसभा संयोजक विकास मेहरवाल, मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मेरती,नीलेश राठौर मंचासीन रहे। कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की नींव हैं आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है वह इन कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से हुई हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से सरकार बना रही है सभी भाजपा नेता समर्पित भाव से पार्टी कार्य में जुट कर गंधवानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाए।इस अवसर पर सभी पांचो मंडलों से भाजपा अध्यक्ष मोहन आर्य , कैलाश झाबा, अमरसिंह सोलंकी, राजू बघेल, बहादुर भंवर, पारस जैन, शिवपाल आर्य, सुरेश सिसोदिया, केदार जामोद, इंदरसिंह डामोर, सूरज बघेल आदि नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मोहन पटेल व आभार विकास मेहरवाल ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

+91 9644495095
मेल :- Bandhavgarhnews@gmail.com



