apnajhabua@gmail.com
मध्यप्रदेश विधानचुनाव चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व 23 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भिण्ड, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंडला एवं सिवनी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अशोकनगर एवं रतलाम जिले के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे सीहोर जिले के इछावर विधानसभा के ग्राम दिवड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर दोपहर 1 बजे भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दोपहर 12ः30 बजे मंडला जिले के बिछिया विधानसभा क्षेत्र के अंजनिया में, इसके पश्चात् लखनादौन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दोपहर 12ः30 बजे अशोक नगर के मुंगावली और दोपहर 2ः30 बजे रतलाम जिले के आलोट विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

+91 9644495095
मेल :- Bandhavgarhnews@gmail.com
