apnajhabua@gmail.com
आज झाबुआ जिले की झाबुआ, थांदला, पेटलावद, विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीयों, झाबुआ से भानु भुरिया, थांदला से कलसिंह भाबर,व पेटलावद से सुश्री निर्मला भूरिया ने हजारों समर्थकों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया,उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भानु भुरिया ने अपना नामांकन दाखिल करने से पूर्व झाबुआ बस स्टैंड पर विशाल आमसभा आयोजित की गई इस विशाल जनसभा। को भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराना चुनाव संयोजक दौलत भावसार, ओमप्रकाश शर्मा,कुलदीप चोहान आदि ने संबोधित किया लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी भानु भुरिया ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से विजय के पश्चात यहां का प्रत्येक नागरिक विधायक होगा में आप सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि आप अपने मताधिकार का उपयोग कर भारतीय जनता पार्टी को विजय बनावे आयोजित विशाल जनसभा में हजारों समर्थकों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की उपस्थिति से सम्पूर्ण झाबुआ शहर का माहोल भाजपा मय हो गया झाबुआ जिले के इतिहास में पहली बार रेली नहीं रेला निकल पड़ा इस विशाल जनसभा का संचालन जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने एवं आभार सत्येन्द्र यादव ने व्यक्त किया थांदला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाबर तथा पेटलावद विधानसभा क्षेत्र से सुश्री निर्मला भूरिया ने भी हजारों समर्थकों कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल किया झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन रेली के इस अवसर पर दाहोद गुजरात के विधायक जया किशोरी, पुर्व नगर अध्यक्ष मुकेश घोती, मनोहर सेठिया शेलेश दुबे , अजय पोरवाल, बबलु सकलेचा, झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के आंठो मंडलों के अध्यक्ष, अंकुर पाठक, कीर्तिश राठोर, सुमेर सिंह डावर, सुरभान गुण्ढिया, ज्ञानसिंह मोरी, भारतसिह राठौर, दिनेश मेवाड़, भारतसिह मेड़ा, झाबुआ नगर पालिका अध्यक्ष बिट्टू सिंगार , लाखन सिंह सोलंकी, पंडित गणेश उपाध्याय महेंद्र तिवारी, सहित हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ की उपस्थिति रही

+91 9644495095
मेल :- Bandhavgarhnews@gmail.com

