apnajhabua@gmail.com
विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के रतलाम शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के प्रचार प्रसार के लिए कोई भी कार्य बिना अनुमति के नहीं किया जाए। यह आग्रह विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल एवं सह संयोजक प्रेम उपाध्याय ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आचार संहिता का पालन करने के लिए कटिबद्ध है और आचार संहिता अनुसार ही चुनाव प्रचार का कार्य कर रही है। पार्टी की समस्त प्रचार सामग्री आचार संहिता का पालन करते हुए उपयोग की जा रही है। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रचार कार्य की हर जानकारी विधानसभा चुनाव संचालन समिति की अनुमति प्राप्त कर प्रसारित करने का आह्वान किया है।

+91 9644495095
मेल :- Bandhavgarhnews@gmail.com
