बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आज दिनांक 13-02-2024 को कान्हा राष्ट्रिय उद्यान के सरही परिक्षेत्र बांधवगढ़स्थित रौंदा बीट से 11 बारासिंघा (03 नर एवं 08 मादा) को सफलता पूर्वक पकड़ कर कुल 11 बारासिंघा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लाए गए है. उपरोक्त प्रक्रिया का नेतृत्व सुनील कुमार सिंह, क्षेत्र संचालक, कान्हा टाईगर रिजर्व द्वारा किया गया के।साथ साथ आपरेशन के दौरान पुनीत गोयल, उप संचालक (कोर), डा. संदीप अग्रवाल, वन्यप्राणी चिकित्सक एवं बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व से पी.के. वर्मा, उप संचालक एवं उनका रेस्क्यू दल तथा कान्हा टाईगर रिजर्व के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से बाँधवगढ़ के रवाना हुए 11 नर और 8 मादा बारहसिंगाबोमा तकनीकी से लाए गए बारासिंघाइ◊सके पूर्व कान्हा से बांधवगढ़ टा. रि. 37 (13 नर एवं 22 मादा, 02 बच्चे) बारासिंघा स्थानांतरित किये गये है। राज्य पशु बारासिंघा के बांधवगढ़ टायगर रिजर्व में ट्रांसलोकेशन हेतु भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुमति दी गई थी। दिनांक 11-02-2024 को समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा बारासिंघा केप्चर हेतु विशेष रूप से निर्मित बोमा का निरीक्षण किया गया एवं बारासिंघा केप्चर की रणनीति तैयार की गई।आज दिनांक को प्रातः 8 बजे से कान्हा राष्ट्रिय उद्यान में केप्चर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई दोपहर लगभग 10:00 बजे बारासिंघा केप्चर की प्रक्रिया पूर्ण की गई एवं बारासिंघा को विशेष रूप से निर्मित परिवहन ट्रक में बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व की ओर वन्यप्राणी चिकित्सक, कान्हा एवं बांधवगढ़ रेस्क्यू दल की देखरेख में रवाना किया गया। जहाँ देर शाम बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व डिप्टी डायरेक्टर पीके वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 बारहसिंगा बांधवगढ़ पहुँच चुके है जिन्हें मगधी कोर ज़ोन में बने बाड़े में सफलता पूर्वक शिफ्ट कर दिया गया है।

+91 9644495095
मेल :- Bandhavgarhnews@gmail.com

